अलीगढ़, अगस्त 10 -- Aligarh News: जनपद के प्रसिद्ध मंदिरों में कांवड़ियों ने भोले बाबा का किया जलाभिषेक, भक्ति गीतों पर थिरकते रहे भक्त, बम-बम भोले के जयकारे अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। सावन के दूसरे सोमवार की रात से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के प्राचीन श्री खेरेश्वर महादेव व श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। कांवड़ लाने वाले भक्तों के साथ अन्य भक्त भी महादेव पर जलाभिषेक करने पहुंचे। सभी ने बारी-बारी जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की. यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: दूसरी सोमवारी: शिवालयों में गूंजेंगे हर-हर महादेव के जयघोषसावन का दूसरा सोमवार अलीगढ़ जनपद के ऐतिहासिक अचलेश्वर महादेव मंदिर, खेरेश्वर महादेव मंदिर और मंगलेश्वर महादेव मंदिर, भूमियाबाबा, अतरौली के प्राचीन शिव मंदिर, बंसवा में धरणीधर के साथ ह...