अलीगढ़, अक्टूबर 1 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता ''सेवा संकल्प अभियान'' के तहत कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में गुरूवार को जनपद स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता एवं सहायक शिक्षण सामग्री-टीएलएम प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। चित्र प्रदर्शनी में जिले भर के विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर जिले से सभी विकास खंडों के छात्र-छात्राओं द्वारा विकसित भारत 2047 की थीम पर उकेरी गई आकृतियों को भी पुरष्कृत किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह द्वारा मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्कूली छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुति दी गई। यह भी पढ़ें- Pakur News: मेरे सपनों का भारत चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित मुख्य विकास अधिकारी यो...