Aligarh News: शादी से इन्कार पर युवती के माता- पिता व भाई को पीटा
अलीगढ़, अक्टूबर 2 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद क्वार्सी थाना क्षेत्र के अंवतिका कालोनी के पास शादी से इंकार करने पर युवती के माता-पिता व भाई के साथ हमलावरों ने मारपीट कर दी। इसके बाद वह युवती को बहला-फुसलाकर ले गए। पीड़िता पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।क्वार्सी क्षेत्र निवासी युवती की मुलाकात बन्नादेवी क्षेत्र के युवक से हो गई। आरोप है कि युवक के मामा व अन्य परिजनों ने युवती के परिजनों को अंवतिका कालोनी के पास मिलने बुलाया। वहां दोनों की शादी करने का प्रस्ताव रख दिया। युवती के परिजनों ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसी बात पर युवक पक्ष के लोग भड़क गए और मारपीट शुरू कर दी। युवती के पिता व मां और भाई को पीट दिया। इसके कुछ दिनों बाद आरोपी पक्ष के लोग युवती को बहला-फुसलाकर ले गए। घटना के बाद से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.