अलीगढ़, अगस्त 11 -- Aligarh News: जट्टारी। थाना टप्पल क्षेत्र के एक गांव में शादी तय होने के बाद लड़की और लड़के के परिवार को कथित रूप से परेशान करने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक और धमकी भरे संदेश भेजने का मामला सामने आया है। मामले में लड़की के भाई ने थाना टप्पल में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता दीपक निवासी शकर बिहार कॉलोनी, अलीगढ़ ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी बहन का रिश्ता थाना टप्पल क्षेत्र के गांव साहनगर सौरोला में तय हुआ है और दोनों परिवारों के बीच रिंग सेरेमनी भी हो चुकी है। आरोप है कि पिछले करीब पांच-छह माह से एक अज्ञात व्यक्ति लड़के के घर पहुंचकर उसके बड़े भाई से शादी न करने की बात कह रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसार, घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में उक्त व्यक्ति के आने ...