अलीगढ़, जुलाई 20 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल लाइन क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। आरोप है कि शादी के बाद उसे पता चला कि पत्नी किन्नर है। इसके बाद उसने इलाज कराने का प्रयास किया। फिर वह उसे मायके में छोड़ आया। पत्नी खुद लौट आई और ससुराल में आत्महत्या का प्रयास तक किया। इसे लेकर जमकर हंगामा हुआ। रविवार को मामला पुलिस तक पहुंचा। व्यक्ति ने अब पत्नी से तलाक लेने की गुहार लगाई है। सिविल लाइन क्षेत्र के फिरदौस नगर निवासी व्यक्ति ने तहरीर दी है। इसमें कहा है कि चार फरवरी 2024 को उसकी शादी फरीदाबाद निवासी युवती के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद उसे पता चला कि पत्नी किन्नर है और उसने धोखाधड़ी से शादी की है। जब सास व बिचौलिये से इसकी शिकायत की तो उन्हें पल्ला झाड़ लिया। ...