अलीगढ़, सितम्बर 2 -- Aligarh News: अलीगढ़। शांतिनिकेतन स्टेपिंग स्टोन्स में बुधवार को जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा के मनमोहक रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नृत्य एवं आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों को जीवंत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईआईएमटी के अध्यक्ष पंकज महलवार रहे। इस अवसर पर शांतिनिकेतन वर्ल्ड स्कूल की डायरेक्टर शालिनी महलवार, शांतिनिकेतन स्टेपिंग स्टोन्स की प्रधानाचार्या रुचि सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन कीर्ति सिंह, पूजा कौशिक एवं चंचल वशिष्ठ ने किया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में जन्माष्टमी पर्व महोत्सव में कृष्ण ने ...