Aligarh News: शराब पीने का विरोध करने पर झूठे मुकदमे लिखाने का आरोप
अलीगढ़, जुलाई 2 -- Aligarh News: अलीगढ़। क्वार्सी क्षेत्र में घर के बाहर शराब पीने व जुआ खेलने का विरोध करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। आरोप है कि षड्यंत्र करके उल्टा उसी के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज करा दिए गए हैं। पुलिस उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत करके न्याय की गुहार लगाई है। त्रिवेणी कालोनी किशनपुर निवासी राकेश यादव ने एसएसपी से शिकायत की है। इसमें कहा है कि उनके मोहल्ले के कुछ लोग आएदिन उनके घर के बाहर बैठकर शराब पीते हैं और जुआ भी खेलते हैं। इसकी शिकायत की तो उसके खिलाफ झूठे आरोपों में क्वार्सी थाने में चार अलग-अलग मुकदमे दर्ज करा दिए गए। इसके बावजूद अब भी आएदिन घर के बाहर बैठकर शराब पीते हैं। विरोध करते हैं तो जान से मारने की धमकी दी जाती है। आरोपी अब उस पर एक और मुकदमा कराने की तैयारी में हैं। थाना क्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.