अलीगढ़, अक्टूबर 30 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। देहलीगेट क्षेत्र के चरखबालान में शराब के लिए 200 रुपये नहीं देने पर पिता-पुत्र ने एक युवक पर हमला कर दिया। लोहे की सरिया और पंच से पिटाई में युवक की दोनों आंखों, मुंह और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। चरखबालान चौराहा निवासी शीबा पत्नी अकरम के अनुसार मंगलवार की रात करीब नौ बजे उनका बेटा फुजैल घर से अपनी ननिहाल एडीए कॉलोनी जा रहा था। रास्ते में घर के पास टेलको वाली गली में अथर ने उसे रोक लिया। आरोप है कि उसने गालीगलौज करते हुए शराब पीने के लिए 200 रुपये की मांग की और न देने पर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपी ने अपने पिता राशिद को बुला लिया। दोनों ने फुजैल पर लोहे की सरिया और पंच से हमला कर दिया। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमक...