अलीगढ़, अक्टूबर 13 -- Aligarh News: छर्रा (अलीगढ़), संवाददाता। छर्रा मंडी के गल्ला व्यापारी से 14 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें पुलिस को अहम सुराग मिले है। सूत्रों के अनुसार पुलिस बदमाशों के करीब पहुंच गई है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जा सकता है। बरला थाना क्षेत्र के गांव परौरा निवासी महेश कुमार की छर्रा मंडी में आढ़त की दुकान है। शनिवार को करीब 14 लाख रुपये की नकदी बाइक की डिक्की में रखकर घर के लिए निकले थे। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उनको रोक लिया। मारपीट कर रुपये व बाइक लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके कैमरे खंगाले, जिस आधार पर ये सामने आया कि दो बदमाशों ने पहले रैकी की थी। पुलिस ने अतरौली से लेकर छर्रा के हर रूट के कैमरे देखे, जिसमें बदमाश नजर आ रहे हैं। सीओ छर्रा गर्वित स...