Aligarh News: व्यापारियों ने सुरक्षा को शस्त्र लाइसेंस की मांग उठाई
अलीगढ़, सितम्बर 29 -- Aligarh News: अलीगढ़। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता से मुलाकात की। व्यापारियों ने सुरक्षा को लेकर शस्त्र लाइसेंस जारी करने की मांग की। प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि अलीगढ़ एक प्रमुख औद्योगिक एवं व्यापारिक केंद्र है। व्यापारी देर रात तक अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान खोलकर कार्य करते हैं तथा बड़ी मात्रा में नकदी और माल का लेनदेन होता है। ऐसी स्थिति में वे असामाजिक तत्वों और अपराधियों के निशाने पर रहते हैं। इसके अलावा, व्यापार मंडल के पदाधिकारी व्यापारियों के हक और न्याय की लड़ाई के लिए भी तत्पर रहते हैं, जिसके चलते उन्हें व्यक्तिगत रंजिश और असामाजिक तत्वों का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- Hapur News: व्यापारियों की समस्याओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.