अलीगढ़, नवम्बर 4 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय परिसर में मंदिर निर्माण की मांग को लेकर राष्ट्रवादी छात्र संगठन (आरसीएस) के बैनर तले छात्रों ने मंगलवार को तस्वीर महल चौराहे से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। छात्रों ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपते हुए विश्वविद्यालय परिसर में जल्द मंदिर निर्माण कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि विश्वविद्यालय में हजारों छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिनमें करीब 150 विद्यार्थी छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि वे लंबे समय से विश्वविद्यालय परिसर में मंदिर निर्माण की मांग कर रहे हैं। उनका मानना है कि मंदिर में पूजा-पाठ के साथ विद्यार्थियों में प्रेमभाव, सकारात्मकता और संस्कारों का विकास होगा। ज्ञापन के माध्य...