अलीगढ़, अक्टूबर 17 -- Aligarh News: अलीगढ़। एएमयू के भारत में मुसलमानों की शैक्षिक एवं सांस्कृतिक उन्नति केंद्र (सीपेकामी) ने "अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का अल्पसंख्यक स्वरूपः मुस्लिम उम्माह की पहचान का प्रमाण" विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता में 11 विद्यार्थियों ने भाग लिया और एएमयू के अल्पसंख्यक स्वरूप के ऐतिहासिक तथा वर्तमान महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। अबू उवैस ने प्रथम, हुजैफा हैदर ने द्वितीय और रुकैया अंसारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रुश्दा फातिमा और अरहम को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। सीपीकामी के निदेशक प्रो. मोहिबुल हक ने प्रभावी भाषण देने के सिद्धांतों पर चर्चा करते हुए विचारों में स्पष्टता, आत्मविश्वास और प्रभावशाली संवाद के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में बौद्धिक सहभागिता बढ़ाने ...