अलीगढ़, अक्टूबर 22 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता मंगलायतन विश्वविद्यालय के कृषि संकाय द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु फ्रेशर्स पार्टी नवांकुर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों की सक्रिय भागीदारी, अभूतपूर्व उत्साह तथा सांस्कृतिक उल्लास से सराबोर रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ डीन एकेडमिक प्रो. अम्बरीष शर्मा, कुलसचिव कमांडर मनोज के. व डीएसडब्ल्यू प्रो. प्रमोद कुमार ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। अतिथियों ने नवागंतुक विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य व सफल शैक्षणिक यात्रा की कामना की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नवागंतुक व वरिष्ठ छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने समूह नृत्य, एकल गायन, काव्य-पाठ और रैंप...