Aligarh News: वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर शासन ने दिए जांच के निर्देश
अलीगढ़, अगस्त 11 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग में तैनात अधिकारियों पर वित्तीय अनियमितता, मनमानी और नियमों की अनदेखी के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत का संज्ञान लेकर शासन में एडी हेल्थ को जांच के निर्देश दिए हैं। एडी हेल्थ डॉ. मोहन झा ने प्रकरण की जांच के लिए सीएमओ को लिखा है।
भूमिका मंजूरगढ़ी बाईपास निवासी अधिवक्ता धीरज भारद्वाज द्वारा स्वास्थ्य मंत्री को भेजी शिकायत में कहा गया है कि कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी में तैनात उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राहुल शर्मा लंबे समय से जिले में कार्यरत हैं। स्थानांतरण नीति लागू होने के बावजूद संबंधित अधिकारी ने कथित रूप से सांठगांठ कर अपना स्थानांतरण रुकवा लिया। क्षय रोग विभाग के लेखाकार धर्मेंद्र पर भी विभागीय कार्यों में वित्तीय अनियमितता किए जाने के आरोप लगाए गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.