अलीगढ़, जुलाई 28 -- Aligarh News: अतरौली। संभागीय परिवहन विभाग की लाख कोशिशों के बाद भी वाहन संचालक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब भी कई स्कूलों में बच्चों को वाहनों में ठूंस-ठूंस कर लाया जा रहा है। अधिकारियों की लगातार चेकिंग के बाद भी बेखौफ वाहन चालक बच्चों को लेकर दौड़ रहे हैं। स्कूल प्रबंधन भी इन मामलों में खुद का बचाव करता नजर आ रहा है। यह भी पढ़ें- Chatra News: कुल्लू मोड़ पर स्कूल बसों की जांच, चार बसों में क्षमता से अधिक मिले बच्चेस्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा खुर्जा मार्ग स्थित विक्टोरियस इंटर नेशनल स्कूल में स्कूल के वाहनों के अलावा अन्य वाहनों से भी बच्चे लाए जाते हैं। सोमवार को भी एक वैन में स्कूली बच्चे ठूंस कर बैठाए गए थे। वाहन के हिसाब से बच्चे क्षमता से अधिक दिखे। वैन बेतरतीब तरीके से उन्हें ले जा रही थी। चालक को ...