अलीगढ़, अगस्त 5 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। वार्ष्णेय कॉलेज समिति को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद कॉलेज के प्राचार्य की नियुक्ति को लेकर विवाद शुरू हो गया है। वरिष्ठ नहीं होने पर भी प्राचार्य बनाए जाने का आरोप लगा है। कॉलेज के ही प्रोफेसर ने मामले में शिकायत की है। मामला उच्च शिक्षा निदेशालय तक पहुंच चुका है। निदेशालय से आई टीम पूरे मामले की जांच कर चुकी है। 04 अप्रैल को एसवी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. नीता कुलश्रेष्ठ बनाई गई। इससे पूर्व प्रो. अनिल कुमार वार्ष्णेय स्वयं के प्रो. नीता से वरिष्ठम होने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुके थे। जिसके बाद हाईकोर्ट ने मामले का निस्तारण करने का आदेश राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति को दिया। 21 जुलाई 2026 को कुलपति एनबी सिंह ने मामले का निस्तारण किया। कुलपति द्वारा ...