अलीगढ़, सितम्बर 1 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता एसवी कॉलेज की बारह सैनी कॉलेज सोसायटी को अनियमितता के आरोप में भंग कर दिया गया है। समिति और कॉलेज पर नियंत्रक उच्च शिक्षा अधिकारी को नियुक्त कर दिया गया है। उच्च शिक्षा अनुभाग-2 के विशेष सचिव बद्री नाथ सिंह ने प्रबंध समिति को भंग करते हुए क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, आगरा को प्राधिकृत नियंत्रक नियुक्त कर दिया है।पूर्व में की गई शिकायतों की जांच में सामने आया कि 21 दिसंबर 2025 को हुए चुनाव में मृत एवं गायब मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए। सोसायटी के बायलॉज के अनुसार 30 जून के बाद नया सदस्य नहीं जोड़ा जा सकता, लेकिन नियम का उल्लंघन किया गया। उप-निबंधक फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स, आगरा ने अपने पत्र दिनांक 27.05.2026 द्वारा उक्त चुनाव को विधिसंगत न मानते हुए अस्वीकृत कर...