अलीगढ़, जुलाई 30 -- Aligarh News: खैर, संवाददाता। नवागत एसडीएम न्यायिक पराग माहेश्वरी ने बुधवार को तहसील परिसर में अधिवक्ताओं से परिचयात्मक बैठक कर अपनी कार्यशैली और प्राथमिकताओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कानून के दायरे में रहकर निष्पक्ष और समयबद्ध न्याय दिलाना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय से न्याय व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनेगी। परिचय कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि न्यायिक निर्णय केवल उपलब्ध साक्ष्यों और कानून के आधार पर ही होने चाहिए तथा किसी भी प्रकार के दबाव या प्रभाव से मुक्त रहना आवश्यक है।

संबंधित व्यक्ति पूर्व बार अध्यक्ष अमर सिंह ने न्यायिक कार्यों में व्यवहारिक एवं न्यायसंगत दृष्टिकोण अपनाने के साथ-साथ युवा अधिवक्ताओं को भी अपनी बात रखने का प...