अलीगढ़, अगस्त 28 -- Aligarh News: n एक-दूसरे के ऊपर लादकर ले जा रहे थे n चार आरोपियों पर केस दर्ज कर की कार्रवाई

पुलिस की कार्रवाई लोधा, संवाददाता। रोरावर थाना पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर पिकअप से तीन भैंस के पड़वे बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार पशुओं के मुंह और पैर रस्सियों से बांधकर एक-दूसरे के ऊपर लादकर ले जाया जा रहा था। चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

मुखबिर की सूचना पुलिस के अनुसार गुरुवार को उपनिरीक्षक हरीश कुमार और रितिक बंसल पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि शाहपुर कुतुब गांव की ओर से हाईवे जाने वाले रास्ते पर नीली पिकअप में अवैध रूप से पशु लादकर कुछ लोग उन्हें काटने के लिए ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने हाईवे से...