अलीगढ़, सितम्बर 7 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी क्षेत्र में लूट व टप्पेबाजी करने वाले गिरोह के दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। इनके पास से 3520 रुपये व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। 31 जुलाई को आरोपियों ने जीटी रोड स्थित टोयोटा शोरूम के पास एक महिला से कुंडल व रुपये लेकर टप्पेबाजी की घटना की थी। इसी तरह 17 अगस्त को एक व्यक्ति का मोबाइल लूटने व मोबाइल फोन के माध्यम से उसके परिजनों को गुमराह कर आठ हजार रुपये यूपीआई से विभिन्न खातों में ट्रांसफर कराने की घटना हुई थी। सीओ द्वितीय धनंजय सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज करके सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। यह भी पढ़ें- Aligarh News: पहले मोबाइल लूट की, फिर खाते से आठ हजार निकाले इस आधार पर सोमवार को नगला कलार निवासी अरुण पुत्र शिशुप...