अलीगढ़, जुलाई 8 -- Aligarh News: जट्टारी, संवाददाता। टप्पल थाना क्षेत्र के ग्राम स्यारौल में एक 16 वर्षीय नाबालिग युवती के घर से अचानक लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित पिता का आरोप है कि उनकी बेटी घर से भारी मात्रा में नकदी और कीमती जेवरात भी अपने साथ समेट ले गई है।ग्राम स्यारौल निवासी पीड़ित पिता चेतन पुत्र महरचंद ने टप्पल थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री मनु बीते 6 जुलाई की दोपहर करीब 2 बजे अचानक घर से कहीं चली गई। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों में तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित के अनुसार, युवती जाते समय घर की अलमारी में रखे 3 लाख 50 हजार रुपये कैश, सोने की एक लर, एक अंगूठी और चांदी की दो जोड़ी पाजेब भी अपने साथ ले गई है।थाना यह भी पढ़ें- Moradabad News: सोने -चांदी के जेवर संग युवती प...