अलीगढ़, अगस्त 29 -- Aligarh News: n युवक परिवार सहित बाइक पर ससुराल जा रहा था चंडौस, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव जहराना निवासी एक 28 वर्षीय युवक की शुक्रवार को सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वह अपनी पत्नी और तीन मासूम बेटियों को बाइक पर बैठाकर अकराबाद क्षेत्र स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। रास्ते में एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में उसकी पत्नी और बच्चों को भी चोटें आई हैं, हालांकि डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही युवक क...