Aligarh News: रामकथा में उमड़े श्रद्धालु, हर-हर महादेव के उद्घोष
अलीगढ़, सितम्बर 30 -- Aligarh News: अलीगढ़। महानगर के वृंदावन पक्की सराय स्थित प्राचीन श्री बिहारी महाराज मंदिर में चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा के तीसरे दिन शिव विवाह का पावन प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। पूरा कथा पंडाल हर-हर महादेव और जय सियाराम के जयकारों से गूंज उठा। श्रीधाम अयोध्या से पधारे कथावाचक दीपक मिश्रा महाराज ने भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह भारतीय सनातन संस्कृति में प्रेम, त्याग, विश्वास और आदर्श दांपत्य जीवन का प्रतीक है। सच्ची श्रद्धा, अटूट विश्वास और तपस्या से ही जीवन में आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। कथा के दौरान भक्ति, प्रेम और समर्पण की ऐसी धारा बही कि श्रद्धालु देर तक भजनों पर झूमते रहे। कार्यक्रम संयोजक राजीव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.