अलीगढ़, अगस्त 2 -- Aligarh News: अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। सावन माह के पहले सोमवार की रात बजे शिवालयों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। जनपद के प्रमुख मंदिर श्री खेरेश्वर महादेव मंदिर, श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर, भूमियां बाबा मंदिर समेत कई मंदिरों में रविवार की शाम से ही भक्तों ने डेरा डालना शुरु कर दिया था। इस दौरान कांवड़ियां भी बाबा को गंगाजल से अभिषेक के लिए पहले ही पहुंच गए। रात घड़ी की सुई जैसे ही 12 पर पहुंची वैसे ही मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे। इसी के बाद बाबा पर जलाभिषेक का सिलसिला शुरु हुआ। राजघाट से कांवड़ लाने वाले कांवड़ियों ने बाबा का गंगाजल से अभिषेक किया। इस दौरान शिवालय ओम नम: शिवाय, जय भोले की, जय शिव, शंकर, शंभु, महादेव के जयघोषों से गुंजायमान होते रहे。 यह भी पढ़ें- Aligarh News: रात 12 बजते ही गूंजे ज...