अलीगढ़, अगस्त 31 -- Aligarh News: मडराक (अलीगढ़)। हिन्दुस्तान संवाद मडराक थाना क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल परिसर में सोमवार को माली का शव पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक हंगामा होता रहा। आरोप था कि करंट लगाकर हत्या की गई है। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव को उठाने दिया। भाई ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

गांव भकरौला में घटना गांव भकरौला निवासी अंकित (28 ) पुत्र रामचरन मथुरा रोड स्थित राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल में माली का कार्य करता था। परिवार में बड़ा भाई प्रशांत व दो बहन हैं। परिजनों के अनुसार रविवार की दोपहर करीब 11 बजे वह घर से स्कूल के लिए गया था। इसके बाद घर वापस नहीं लौटा। भाई ने उसे कई बार फोन कि...