अलीगढ़, जुलाई 23 -- Aligarh News: गभाना, संवाददाता। क्षेत्र के गांव ओगर में बुधवार की सुबह कलुआ रजवाहा की पटरी कटने से स्थानीय किसानों की मुश्किलें बेहद बढ़ गई हैं। गभाना के गांव ओगादो में रजवाहा की पटरी टूटने के कारण ओगर के कई किसानों की धान की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई है। प्रभावित किसानों ने सिंचाई विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि पिछले चार साल से यह पटरी लगातार कट रही है। सिंचाई विभाग की अनदेखी के कारण इस हफ्ते में यह तीसरी बार ऐसी घटना हुई है। खेतों में भारी पानी भरने से ओगर निवासी इंद्रपाल सहित पांच किसानों की मेहनत से लगाई धान की फसल डूबकर बर्बाद हो गई है। यह भी पढ़ें- Raebareli News: डलमऊ में नरेंद्रपुर-सहमदा माइनर कटी: खेतों में भरा पानी पीड़ित किसानों ने प्रशासन से इस समस्या के स्थाई समाधान और फसल ...