अलीगढ़, जुलाई 27 -- Aligarh News: गोधा, संवाददाता। अलीगढ़ के गोधा रजवाहे में पिछले तीन महीनों से लगातार गायों के शव मिलने से आक्रोशित हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार सुबह छतारी-अतरौली रोड पर चक्काजाम कर जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने करीब आधे घंटे तक मार्ग बाधित कर घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता विशेष राज ने बताया कि इस संबंध में 5 मई 2026 को भी थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन लापरवाही जारी रही। शनिवार और रविवार को मिलाकर अब तक करीब 18 से 20 गायों के शवों को दफनाया जा चुका है। कई गायों के हाथ-पैर बंधे मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।सूचना पर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से गोवंश को ...