अलीगढ़, जुलाई 20 -- Aligarh News: n मुकदमे में समझौते के लिए दबाव बनाने को कराया था हमला अकराबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव शाहगढ़ के पास पुरानी दीवानी मुकदमे की रंजिश को लेकर एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।ग्राम दीपपुर गोवरा निवासी देवदत्त ने पुलिस को बताया कि गांव के हरिबाबू के साथ उनका पिछले दो वर्षों से दीवानी मुकदमा चल रहा है। आरोप है कि 17 जुलाई को देवदत्त अपने साढ़ू को बस में बैठाने शाहगढ़ गए थे। लौटते समय रास्ते में हिमांशु, शनि, पंकज, सुमित और रोहित ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। यह भी पढ़ें- Shamli News: मारपीट व जान से मारने की धमकी के आरोप में छह नामजद पर मुकदमा दर्ज शोर स...