अलीगढ़, सितम्बर 3 -- Aligarh News: 30 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे की हुई घटना हरदुआगंज, संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने कस्बा के एक प्रमुख कपड़ा व्यापारी पर जानलेवा हमला करने और रंगदारी मांगने के आरोपी शातिर अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

व्यापारी की शिकायत कस्बा के मोहल्ला जहांगीराबाद निवासी कपड़ा व्यापारी सोमिल जैन पुत्र प्रदीप कुमार जैन ने पुलिस को बताया कि जवाहर चौक के पास उनकी 'जैन वस्त्रलोक एवं रेडीमेड गारमेंट्स' नाम से दुकान है। बीती 30 अगस्त 2026 की रात करीब 8:30 बजे, गांव दाऊदपुर निवासी उत्तम ठाकुर ने जान से मारने की नीयत से उन पर फायर झोंक दिया, जिसमें वे बाल-बाल बच गए। आरोपी उत्तम ठाकुर, जो कथित तौर पर 'एके-47 ग्रुप' का सदस्य है, व्यापारी और उनके परिवार को लगातार धमकी देकर रुपयों (रंगदारी) की मांग कर रहा ...