अलीगढ़, नवम्बर 4 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश बैंक एम्प्लॉयज यूनियन (यूपीबीईयू) के 45वें प्रांतीय अधिवेशन में अलीगढ़ के प्रदीप चौहान को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। आगरा में एक और दो नवंबर को आयोजित अधिवेशन में उन्हें सर्वसम्मति से यूनियन का सहायक महामंत्री निर्वाचित किया गया। रामघाट रोड स्थित कैनरा बैंक पर बैंक कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। कैनरा बैंक से जुड़े प्रदीप चौहान वर्तमान में अलीगढ़ में सभी बैंकों के यूएफबीयू के जिला संयोजक और यूपीबीईयू के जिला मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे कैनरा बैंक यूनियन में उत्तर प्रदेश के वाइस चेयरमैन और ऑल इंडिया कार्यकारिणी सदस्य भी रह चुके हैं। यह भी पढ़ें- Bareily News: यूपी बैंक एम्पलाइज के पीके माहेश्वरी बने उप महामंत्री लंबे समय से कर्मचारी आंदोलन में सक्...