अलीगढ़, अक्टूबर 28 -- Aligarh News: अलीगढ़। धर्म समाज (डीएस) कॉलेज के चित्रकला विभाग में नॉर्दर्न रेलवे के तत्वावधान में 'विकसित भारत 2047' और 'वंदे भारत स्लीपर क्लास' थीम पर निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। निबंध प्रतियोगिता में लगभग 60 छात्र-छात्राओं ने 2047 के आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप शब्दों में पिरोया, वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में 45 छात्रों ने रंगों के जरिए देश की आधुनिक प्रगति और स्वदेशी तकनीक को कैनवास पर उतारा। रेलवे प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि युवाओं के विचारों को कला और कलम का माध्यम मिलने से देश के विकास को नई ऊर्जा मिलती है। चित्रकला प्रतियोगिता में समरन सैनी प्रथम, साक्षी सिंह द्वितीय, दीक्षा सांवरिया तृतीय, निबंध प्रतियोगिता में हरितमा प्रथम, जय दिव्य कुमार द्वितीय, हिमांशु कुमार तृतीय रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान...