अलीगढ़, अगस्त 21 -- Aligarh News: बरला, संवाददाता। थाना बरला क्षेत्र के गांव फजलपुर निवासी एक युवक की जेब में रखा मोबाइल अचानक धमाके के साथ फट गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से झुलस गया और अनियंत्रित होकर बाइक से नीचे जा गिरा। पीड़ित युवक की पहचान नितेश उर्फ सचिन 22 वर्ष, पुत्र रमेश चंद्र के रूप में हुई है, जो फ्लिपकार्ट कंपनी में डिलीवरी बॉय के पद पर कार्यरत है। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 15 अगस्त की है। नितेश काम के सिलसिले में अपनी बाइक से अतरौली क्षेत्र से गुजर रहा था। रामघाट रोड पर पेंठ चौराहा और अवंतीबाई मार्ग के बीच अचानक उसकी जेब में रखे मोबाइल फोन में जोरदार धमाका हुआ और उसमें आग लग गई。

घटना के बाद की स्थिति ​धमाके और आग की वजह से घबराकर नितेश बाइक से सड़क पर गिर पड़ा। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पीड...