अलीगढ़, जुलाई 3 -- Aligarh News: n वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज n एसएसपी के आदेश पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज​बरला, संवाददाता। बरला थाना क्षेत्र में एक युवती को मॉडलिंग का काम दिलाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अलीगढ़ के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी अशोक सैनी ने पीड़िता को मॉडलिंग में करियर बनाने का लालच देकर बुलाया था। आरोप है कि यात्रा के दौरान आरोपी ने युवती के साथ उसकी मर्जी के विरुद्ध दुष्कर्म किया और चोरी-छिपे उसकी तस्वीरें व वीडियो बना लिए।अब आरोपी इन वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर पीड़ि...