अलीगढ़, सितम्बर 28 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता सराय लवरिया कैंप कार्यालय पर रविवार को मेयर प्रशांत सिंघल ने कार्यकर्ताओं व पार्षदों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम 'मन की बात' का श्रवण किया। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से किए गए संवाद में सामाजिक सरोकारों, जनकल्याण, सेवा, स्वावलंबन एवं राष्ट्रनिर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार साझा किए गए।महापौर श्री प्रशांत सिंघल ने कहा कि 'मन की बात' देशवासियों को समाजहित, सेवा और राष्ट्रप्रगति के लिए निरंतर प्रेरित करने वाला प्रभावी जनसंवाद है। प्रधानमंत्री के विचारों और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प से समाज एवं संगठन के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। महापौर श्री प्रशांत सिंघल ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक गतिविधियों तथा जनसेवा से जुड...