अलीगढ़, सितम्बर 7 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जेएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने आई नीट की छात्रा के साथ मारपीट के मामले में सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। छात्रा का आरोप है कि ओपीडी में तैनात एक महिला कर्मी ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके गले और चेहरे पर चोट के निशान पड़ गए। इसी दौरान उसकी 21.5 ग्राम सोने की चेन गायब हो गई। क्वार्सी क्षेत्र के जाकिर नगर निवासी अलीशा ने मुकदमे में कहा है कि वह नीट की छात्रा है। शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह अपनी मां के साथ मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर को दिखाने गई थी। करीब एक बजे ओपीडी नंबर पांच में कार्यरत अर्शी नाम की महिला से डॉक्टर को दिखाने को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस दौरान अर्शी ने अलीशा से मारपीट कर दी। पीड़िता का कहना है कि जब उसने मारपीट की ...