Aligarh News: मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी समेत चार गोकश दबोचे, तीन को लगी गोली
अलीगढ़, अगस्त 11 -- Aligarh News: गभाना, संवाददाता। थाना गभाना पुलिस व क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग नगर की टीमों ने सोमवार तड़के गोकशी करने वाले गिरोह के चार आरोपियों को मुठभेड़ में दबोच लिया। इसमें एक 25 हजार का इनामी और शेष तीनों आरोपी सगे भाई व लोधा थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। आरोपियों ने भागने के दौरान पुलिस पर फायर किया। जवाबी फायरिंग में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी है। ये लोग गोकशी की घटना करने की तैयारी में थे। इनके पास से तमंचे व गोकशी के औजार बरामद किए गए हैं। एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि सोमवार सुबह सीओ गभाना महेश कुमार के नेतृत्व में गभाना थाना प्रभारी मनोज सिंह की टीम ने सोमना नहर के समीप चेकिंग करने के दौरान एक सफेद कार को रोकने का प्रयास किया। कार सवारों ने पुलिस को देखकर कार तेजी से भगाते हुए बैरियर में टक्कर मारी और भाग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.