अलीगढ़, सितम्बर 29 -- Aligarh News: अलीगढ। नौरंगाबाद स्थित मां बगलामुखी मंदिर बीदास कंपाउंड में श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। दूसरे दिन सोमवार को कथा व्यास पं. अशोक कुमार पाण्डेय ने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के महत्व पर चर्चा की। कथा के बीच में भजन पर कई श्रद्धालुओं ने नाचना शुरू कर दिया। कार्यक्रम की मुख्य आयोजक पंचायती अखाडा श्री निरंजनी की महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती पुरी (डॉ. पूजा सुकून पाण्डेय) ने भी मंच से अपनी बात रखी। जर्मनी से आई योगिनी मेखला समेत अन्य भक्त उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...