अलीगढ़, अगस्त 25 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। घरेलू गैस सिलेंडर लगाकर भट्टियों पर घेवर तैयार हो रहे मिठाई गोदाम में छापेमारी के बाद सोमवार को थाना सासनीगेट में इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। गोदाम संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार पिछले दिनों पूर्ति निरीक्षक कृष्णवीर सिंह, अजय, अंजुल के नेतृत्व में टीम ने मोहल्ला घंटर चौक में संचालित एक मिठाई के गोदाम में छापेमारी की। गोदाम में पांच भट्टियां घरेलू गैस सिलेंडर से संचालित होते हुई मिली। पांचों भट्टियों पर घेवर तैयार किया जा रहा था। वहीं छह घरेलू गैस सिलेंडर गोदाम में रखे हुए मिले। यह सभी सिलेंडर बीपीसी व आईओसी कंपनी के हैं। कारीगरों से पूछने पर बताया गया कि यह गोदाम राहुल मिष्ठान केन्द्र का है। मौके पर आए गोदाम संच...