अलीगढ़, जुलाई 3 -- Aligarh News: ​बरला, संवाददाता। बरला थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक जघन्य घटना सामने आई है, जहाँ एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार, 1 जुलाई 2026 की शाम की है। पीड़ित बच्ची की माँ द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, उनकी 5 वर्षीय बेटी घर के पास ही खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान बरला निवासी जर्रा उर्फ भूरा पुत्र रामसिंह, बच्ची को बहला-फुसलाकर पास के खेत में ले गया और उसके साथ दरिंदगी की।घटना के बाद रोती-बिलखती बच्ची घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। आनन-फानन में परिजन बच्ची को लेकर थाना बरला पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पु...