Aligarh News: माली नगला में हैंडपंप सही कराने को प्रदर्शन
अलीगढ़, सितम्बर 29 -- Aligarh News: अलीगढ़। माली नगला, वार्ड 62 में कुएं के पास करीब एक साल से हैंडपंप खराब पड़ा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम कर्मचारी हैंडपंप ठीक नहीं कर रहे हैं। इससे लोगों को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्षद और नगर निगम में कई बार शिकायत के बावजूद समस्या जस की तस है। यहां मंदिर होने के कारण आए दिन भजन-कीर्तन, भागवत और अन्य धार्मिक कार्यक्रम होते हैं। पास में कुआं भी है, जहां कुआं पूजन होता है। इसके बावजूद न पानी की टंकी लगी है और न पाइपलाइन की फिटिंग हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.