अलीगढ़, जुलाई 27 -- Aligarh News: छर्रा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिहावली में एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, सिहावली निवासी संगीता उर्फ दुर्गेश पुत्री भूपप्रकाश का विवाह इसी वर्ष 19 फरवरी 2026 को गोंडा जनपद के भीमपुर गांव में हुआ था। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष से उसका लगातार विवाद चल रहा था। चार दिन पहले ही उसका पति उसे मायके छोड़ गया था। ससुराल के तनाव से परेशान होकर संगीता ने घर के पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलते ही छर्रा कोतवाली के उपनिरीक्षक विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताब...