अलीगढ़, अक्टूबर 20 -- Aligarh News: अलीगढ़। सोमवार को अष्टमी तिथि पर अचलताल स्थित श्री चिंता हरण देवी मंदिर पर विशाल हवन शाम 5 बजे हुआ। इसके बाद महाआरती हुई। मंदिर की सेवादार शैलजा शर्मा, तेजस शर्मा ने बताया की मां के दिव्य आलोकिक पवित्र श्री मां भगवती के चरणों के दर्शन भक्तों के लिए कराए गए। भक्तों ने मां के चरणों में अपनी अर्जी डाली। मान्यता है की मां के चरणों जो भी भक्त अपनी मनोकामना लेकर आता है उसकी मनोकामना जरुर पूर्ण होती है, आज के दिन मीठे पान का विशेष भोग लगाया जाता है। इस मौके पर भारती वार्ष्णेय, शशि, प्रभा, गुंजन, वंदना, सुधा, मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Shamli News: स्वयं से अवतरित सिद्ध पीठ देवी भवन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ यह भी पढ़ें- Lalitpur News: मां के गूंजे जयकारे, हवन की आहुतियों से...