अलीगढ़, अक्टूबर 11 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर मां-बेटी की फोटो पर आपत्तिजनक कमेंट कर परेशान करने और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन क्षेत्र के एक इलाका निवासी युवती ने मुकदमे में कहा है कि आगरा के बरहन निवासी बौबी उसकी और उसकी मां की फोटो पर इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक कमेंट लिखकर वायरल कर रहा है। पीड़िता के अनुसार आरोपी उसके नंबर पर बार-बार फोन कर रहा है और अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने और रिश्तेदारों में भेजने की धमकी दे रहा है। साथ ही स्कूल जाने के रास्ते में उठा ले जाने की धमकी भी दी गई है। इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...