Aligarh News: मां बगलामुखी मंदिर में कल से भागवत कथा का शुभारंभ
अलीगढ़, सितम्बर 26 -- Aligarh News: अलीगढ़। नौरंगाबाद स्थित मां बगलामुखी मंदिर, बीदास कंपाउंड में कल रविवार से 4 अक्टूबर तक भव्य आध्यात्मिक आयोजन होने जा रहा है। मंदिर की महंत, पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी की महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णाभारती पुरी (डॉ. पूजा शकुन पांडे) के सानिध्य में कथा का आयोजन होगा। कथा में विशेष अतिथि परीक्षित के रूप में जर्मनी से योगिनी मेखला (देवी उपासक) शिरकत करेंगी। कथा के साथ-साथ प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से विशेष हवन एवं अनुष्ठान होगा। आयोजकों ने आज मां बगलामुखी मंदिर में प्रेसवार्ता का आयोजन किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.