अलीगढ़, सितम्बर 16 -- Aligarh News: अलीगढ़। बन्नादेवी थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में अदालत ने आरोपी की जमानत अर्जी रद्द कर दी। रोरावर क्षेत्र के एक इलाका निवासी महिला ने 24 जुलाई को मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि 20 जुलाई की रात करीब 11 बजे वह पति के साथ बाजार से सामान लेकर एक्टिवा से मायके जा रही थी। तभी तीन बाइकों पर सवार छह अज्ञात युवक पीछे से आए। महिला के बाल खींचे और एक्टिवा के आगे बाइक लगाकर रोक लिया। एक्टिवा से उतारकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। पति ने विरोध किया तो सभी ने उसके साथ मारपीट कर गालीगलौज की। उनके पास पिस्टल थी, जिससे गोली मारने की धमकी दी गई। मना करने पर आरोपियों ने महिला को भी पीटा, पेट में लात मारी और बाइक चढ़ाने की कोशिश की। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी सत्यानंद सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी र...