अलीगढ़, अक्टूबर 10 -- Aligarh News: अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव तालसपुर में ससुरालियों ने एक महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कोमा में जाने पर वह गांव के बाहर छोड़कर भाग गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।गांव तालसपुर निवासी रचना की शादी चार साल पहले मेरठ के देवतापुर निवासी पारस के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। आए दिन दहेज में कार की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर रचना को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मारपीट कर दी। बीते दिनों मरणासन्न अवस्था में ससुराल वाले गांव के बाहर छोड़कर भाग गए। घटना के बाद रचना कोमा में चली गई। तब से वह मायके में ही रह रही है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति पारस, कुसुम, राकेश, दीपक,...