Aligarh News: महिला अस्पताल में धूमधाम से मना दशहरा
अलीगढ़, अक्टूबर 21 -- Aligarh News: अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महिला जिला अस्पताल परिसर में 108/102 एंबुलेंस सेवा से जुड़े ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) और चालकों के साथ स्टाफ ने दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर मोहम्मद हसन ने कर्मचारियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस कर्मी हर परिस्थिति में मरीजों और जरूरतमंदों तक तत्काल मदद पहुंचाने के लिए तत्पर रहते हैं। त्योहारों के दौरान भी वे अपने परिवार से दूर रहकर पूरी निष्ठा से ड्यूटी निभाते हैं। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस सेवा से जुड़े सभी कर्मचारी परिवार का हिस्सा हैं। इसी भावना के साथ त्योहार मिलकर मनाए जाते हैं, ताकि कर्मचारियों को घर से दूर होने का अहसास कम हो और उनका मनोबल ऊंचा बना रहे। त्योहार पर भी एंबुलेंस सेवा दिन-रात संचालित रहेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.