अलीगढ़, नवम्बर 7 -- Aligarh News: अलीगढ़ । वरिष्ठ संवाददाता अलीगढ़ में अखाड़ा तुरिया शाह की ओर से आयोजित दो दिवसीय विशाल दंगल में महामुकाबले लड़े गए। अंतिम मुकाबले में महाराष्ट्र केसरी ने भारत केसरी को पटखनी देकर सात लाख की कुश्ती अपने नाम की।दंगल का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसएसपी नीरज जादौन और एसपी सिटी ने किया। आयोजकों में खलीफा बिलाल पहलवान, प्रिंस पहलवान गैंग, खलीफा अरुण चौहान और सुफियान पहलवान शामिल रहे। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल कुश्ती जैसे पारंपरिक खेलों को बढ़ावा मिलता है, बल्कि युवाओं को स्वस्थ और अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा भी मिलती है। दंगल का मुख्य आकर्षण अंतिम कुश्ती रही, जिसके लिए Rs.7,00,000 की इनामी राशि रखी गई थी। यह महामुकाबला महाराष्ट्र केसरी और भारत केसरी सिकंदर शेख पहलवान और हरियाणा के युधिष्ठिर पहलवान के ...