अलीगढ़, जुलाई 15 -- Aligarh News: अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। अलीगढ़ के सनसनीखेज शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता हत्याकांड में आरोपित अन्नपूर्णा भारती (पूजा शकुन पांण्डेय) को जमानत मिलने के बाद अखाड़े ने भी उनके महामंडलेश्वर पद को बने रहने पर मोहर लगाई है। साथ ही आने वाले महाकुंभ में उनका शिविर भी लगेगा।अखाड़े ने उन पर लगाए आरोपों को नकारा है।पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि अन्नपूर्णा भारती निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर थी, हैं और रहेगी। महंत ने कहा है कि कभी-कभी ऐसा होता है कि झूठ में ही आरोप लग जाते हैं। महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती पर आरोप लगाया गया था। उस समय हम भी दुखी हो गए। उस दौरान निर्णय लिया कि उनका बहिष्कार किया जाए। लेकिन जब हमने देखा कि ये मामला झूठा ...