अलीगढ़, अगस्त 21 -- Aligarh News: अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय अलीगढ़ में गुरुवार को महाविद्यालय प्राचार्या प्रो. लकी गुप्ता के निर्देशन में "विकास की ओर महापौर के साथ छात्रा संवाद" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर प्रशांत सिंघल ने छात्राओं से संवाद किया। छात्राओं ने अलीगढ़ के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों, जैसे यातायात एवं जाम, सड़क एवं जलभराव, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, महिला सुरक्षा, पार्किंग, अतिक्रमण, कूड़ा प्रबन्धन सार्वजनिक परिवहन तथा पार्क एवं हरित क्षेत्रों से संबंधित समस्याओं पर महापौर के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की।महापौर ने अलीगढ़ को स्मार्ट एवं विकसित शहर बनाने के लिए उनसे सुझाव भी मांगे। उन्होंने छात्राओं को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएंगे...